कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

# दुकान बन्द कर घर जाते रास्ते में अज्ञात लोगों ने किया था हमला

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के कलापुर मोड़ पर खेतासराय से दुकान बंद करके अपने पिता के साथ घर जा रहे बाइक सवार दुकानदार को अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया था। बुजुर्ग पिता गिड़गिड़ा रहा लेकिन बदमाशों ने एक नहीं सुनी। मामले को लेकर दर्ज मुकदमे के बावजूद पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह शेख अशरफपुर का निवासी है। बीते 5 दिसम्बर को कुछ अज्ञात लोगों ने बिना किसी कारण के उसके पुत्र शिवम चौहान के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया। आरोप है कि घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार लगातार थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई।
इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और पीड़ित परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि उसे और उसके परिवार को न्याय मिल सके। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच सीसीटीवी फुटेज की मदद से की जा रही है शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Previous articleयोगी सरकार ने विवाहित महिलाओं को लेकर किया है एक बड़ा फैसला
Next articleकम्पोजिट विद्यालय का मना 105वां स्थापना दिवस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?