किरन हत्याकांड मेंं पति गिरफ्तार
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
पुलिस ने किरन अग्रहरि दहेज हत्याकांड में आरोपी पति शशि अग्रहरि को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव व उनके हमराहियों ने मुखबिर से मिले सुराग पर आरोपी को रसूलपुर बाजार से गिरफ्तार किया।न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
क्षेत्र के पिलकिछा गांव निवासी शशि अग्रहरि की पत्नी किरन (30) का गत मंगलवार को घर के आंगन में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला था।

मृतका किरन का मायका सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में है। मायके से आए उसके भाई अखिलेश अग्रहरि ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति, सास सरोज देवी व ससुर दशरथ अग्रहरि दहेज के लिए मेरी बहन को प्रताड़ित करते थे। इसी से तंग आकर उसने फंदे से लटककर जान दे दी।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अन्य आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

















