किशोरी के अपहरण, यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी के अपहरण, यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              घर से किसी बात पर नाराज होकर निकली किशोरी के अपहरण व शारीरिक संबंध बनाने के आरोपित नाबालिग को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।डेढ़ माह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी घर से किसी बात पर नाराज होकर निकल गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर परिजन थाने में तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई।
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई। करीब दस दिन पूर्व किशोरी घर वापस आ गई। उसने आपबीती बताई तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। किशोरी के अनुसार वह ट्रेन से अयोध्या स्टेशन पहुंची, वहीं के रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल चौराहा निवासी हमउम्र मिल गया, जो बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। मेरे साथ व दुष्कर्म करता रहा। इस साजिश में उसके परिवार के कुछ लोग भी शामिल रहे। मौका पाकर मैं भागकर अपने घर लौट आई। पुलिस ने किशोरी को महिला आरक्षी की निगरानी में जिला महिला चिकित्सालय भेजकर मेडिकल मुआयना कराया।
बयान व रिपोर्ट के आधार पर पहले से दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धाराएं बढ़ाकर आरोपितों की तलाश शुरु कर दी।थानाध्यक्ष चंदन राय, उपनिरीक्षक अशोक कुमार व हेड कांस्टेबल नफीस अहमद ने मिले सुराग पर वांछित नाबालिग आरोपित को रविवार को क्षेत्र के तिघरा चौराहा से गिरफ्तार करने का दावा किया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleमुर्गी लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
Next articleदुर्घटना बीमा के तहत दो महिलाओं को मिला चेक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?