दुर्घटना बीमा के तहत दो महिलाओं को मिला चेक

दुर्घटना बीमा के तहत दो महिलाओं को मिला चेक

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               बैंक आपके द्वार व वित्तीय समावेशन के तहत सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा मंगारी द्वारा  विकास खंड पिंडरा के प्राथमिक विद्यालय अहरक में जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी के मुख्य अतिथि डीजीएम सेंट्रल बैंक अविनाश व क्षेत्रीय प्रमुख रणविजय सिंह रहे।
उन्होंने उपस्थित लोगों को विस्तार से सरकार की योजनाओं के साथ बैंकिंग योजना के बारे में बताया गया। जिसमें प्रमुख रुप से अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व दुर्घटना बीमा योजना के बाबत जानकारी दी। इस दौरान  दुर्घटना बीमा योजना के तहत मंजू देवी पत्नी स्व. भाई लाल निवासी अहरक व रीता देवी पत्नी रामचंद्र निवासी गंगापुर को उनके पति के दुर्घटना में मौत पर दो-दो लाख का चेक दिया गया।
सेंट्रल बैंक के प्रबंधक प्रकाश चन्द्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खोलने का कोई शुल्क नहीं लगता और दो लाख के दुर्घटना बीमा के साथ निःशुल्क डेबिट कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। गोष्ठी में डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के बाबत जागरुक किया गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह, देव प्रकाश देवा, रिंकू, सहित दर्ज़नो की संख्या में महिला, पुरुष मौजूद रहे।
Previous articleकिशोरी के अपहरण, यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार
Next articleतालाब में तब्दील हुआ सारी जहांगीर सम्पर्क मार्ग, राहगीरों, स्कूली बच्चों की शामत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?