कुलसचिव संग वार्ता में आंदोलन समाप्त करने पर बनीं सहमति

कुलसचिव संग वार्ता में आंदोलन समाप्त करने पर बनीं सहमति

# आंदोलन खत्म होने पर कुलपति के संग बैठक में होगा विमर्श

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ कुलसचिव, वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक की सोमवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई।कुलपति महेंद्र कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के तकनीकी पहलू को समझाया गया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह और महामंत्री केशव यादव के साथ हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि यह आपके हित में किया गया निर्णय है। इससे कर्मचारियों का कोई नुकसान नहीं है। आंदोलन खत्म होने पर आपकी मांगों के संदर्भ में कुलपति के साथ बैठकर अन्य बिंदुओं पर भी वार्ता होगी।

इस पर प्रतिनिधि मंडल ने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि हम कर्मचारियों से बात कर आंदोलन खत्म कर लेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा है कि वार्ता के दौरान प्रतिनिधि मंडल संतुष्ट था। भरोसा दिलाया गया है कि विश्वविद्यालय की कुलपति के साथ बात कर आपकी हर समस्या का समाधान करने की पहल की जा रही है। ‌ वरिष्ठता के आधार पर प्रोन्नति भी की जा रही है। कुछ मांगों पर तकनीकी रूप से दिक्कत है उस पर भी विचार किया जा रहा है। अधिसंख्य पद पर मृतक आश्रित के लिए शासन से दिशा निर्देश आने पर समाधान हो जाएगा। पुनः वरिष्ठता सूची तैयार करने के लिए समिति का गठन किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण हो सके। कर्मचारियों की अधिकतर समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।

कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य खुद कर्मचारियों की समस्या के प्रति भावुक रहतीं हैं। कर्मचारियों के हित में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाएगा। नियम के दायरे में उसका समाधान निकाला जाएगा। कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता में अध्यक्ष रामजी सिंह और महामंत्री केशव प्रसाद के साथ अन्य लोग शामिल थे। कुलसचिव कक्ष में वार्ता के दौरान कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह और अधीक्षकगण शामिल थे।
Previous articleजौनपुर : दुष्कर्म के आरोपी को सरपतहां पुलिस ने गिरफ्तार
Next articleसाफ-सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश से सम्बन्धित शिकायतों के लिए नपा ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?