केडी स्पोर्ट कराटे की गोल्डेन गर्ल नीतिका यादव की गाजे बाजे के साथ हुई विदाई

केडी स्पोर्ट कराटे की गोल्डेन गर्ल नीतिका यादव की गाजे बाजे के साथ हुई विदाई

# साथी खिलाड़ियों ने मानव श्रृंखला बनाकर गोल्ड की नीतिका की विदाई

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                   हुनर किसी सुविधाओं और संसाधनों का मोहताज नहीं होता है। दृढ़ इच्छा और मजबूत हौसले हुनर को शिखर तक पहुंचाते है फिर चाहे भले ही वह अभावों से निकल कर क्यों ना आया हो।ऐसी ही एक होनहार खिलाड़ी जो अपने मेहनत के बदौलत गांव के गलियारों से निकलकर पीटी ऊषा एथलिस्ट एकेडमी केरला में अपनी जगह बनाने में सफल रही। हम बात कर रहे है डेहरी गांव की नीतिका यादव की जो सपने में भी नहीं सोचा होगा की एक दिन उसे गांव से निकलकर केरला तक का सफर भी तय करना पड़ जायेगा।

बता दें कि पीटी ऊषा एथलिस्ट एकेडमी में चयन के बाद मंगलवार को लगभग 7बजे शाम को डेहरी गांव में गोल्डन गर्ल नीतिका यादव के केरला जाने की खुशी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे उप निरीक्षक विवेकानन्द सिंह और केराकत प्रधान संघ अध्यक्ष फौजी सुभाष यादव ने बिटिया का मुंह मीठा कराया। साथ ही नीतिका के उज्ज्वल भविष्य की बधाई देने साथ उपस्थित सभी खिलाडियों को नीतिका यादव जैसे बनने की बात कही।कार्यक्रम में उपस्थित साथी खिलाड़ियों ने मानव श्रृंखला बनाकर गोल्ड मेडलिस्ट नीतिका यादव की विदाई की।
शानदार विदाई देख भावुक हो उठी नीतिका यादव ने कहा कि आप लोगो का प्यार आर्शीवाद ही मेरे सपनो को पंख दिया करते हैं जिसे हम कभी भी नहीं भूल सकती हूं।केडी कराटे कोच सोनू यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया की जब हम केडी स्पोर्ट कराटे एकेडमी चलाना शुरू किया तो मेरे पास सिर्फ 10 बच्चो की टीम थी मगर आज 100 बच्चे हमारी एकेडमी में हैं। नितिका यादव ने जो मुकाम हासिल की उसे देकर सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। नितिका यादव से गले मिलते ही कराटे गुरु सोनू यादव की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े जिसे देख हर किसी की आंखे नम हो गई।

गौरतलब हो कि पी.टी.ऊषा एथलीट्स एकेडमी केरला में एक दिवसीय लड़कियों का चयन हेतु आयोजित ट्रायल में 11 से 13 वर्ष में नीतिका यादव ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत सफलता हासिल करते हुए पीटी ऊषा एकेडमी में अपनी जगह पक्की करने में कामियाब रही। इस अवसर पर कराटे शिक्षक सोनू यादव, सिपाही अजय यादव, लालता विश्वकर्मा, शिक्षक मनीष यादव समेत तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से रूबरू हुए किसान
Next articleजौनपुर : चुनावी रंजिश में दबंगों ने डीजल इंजन को फूंका
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?