केदारनाथ मंदिर में मोबाइल और कैमरे बैन, रील बनाने पर होगी कार्रवाई
रुद्रप्रयाग।
तहलका 24×7
दो मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन और श्रीबदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने कमर कस ली है। इस बार मंदिर परिसर में रील बनाने, वीडियो और फोटोग्राफी करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।मंदिर समिति ने आदेश दिया है कि मंदिर से 30 मीटर के दायरे में मोबाइल और कैमरा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

किसी भी यात्री को सोशल मीडिया से जुड़े उपकरण लेकर आने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर समिति ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिसर में पुलिस और आईटीबीपी के जवानों के साथ मंदिर समिति के कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा ताकि कोई भी नियम का उल्लंघन न कर सके।

















