क्रिकेटर रिंकू सिंह का ससुराल में हुआ भव्य स्वागत
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
क्रिकेटर रिंकू सिंह रात्रि साढ़े 8 बजे करखियाव, कठेरवा स्थित ससुराल अपने क्रिकेटर मित्र के साथ पहुंचे।जहां उनके ससुर केराकत विधायक व पूर्व सांसद तूफानी सरोज परिजनों के साथ बुके देकर स्वागत किया।

बताते चलें कि अति गोपनीय यात्रा के तहत वह इंडिगो एयरलाइंस से अपनी सांसद पत्नी प्रिया सरोज के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे ससुराल पहुंचे। उनके साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के आल राउंडर अनूकूल राय भी थे। वहां थोड़ी देर विश्राम व रात्रिभोज के बाद दर्शन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर रवाना हो गए। रात्रि विश्राम शहर के एक फाइव स्टार होटल में किया।

















