क्रिकेट प्रेमियों के बीच जश्न का माहौल, टीम इंडिया को दी बधाई

क्रिकेट प्रेमियों के बीच जश्न का माहौल, टीम इंडिया को दी बधाई

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              रविवार को न्यूजीलैंड और भारत के मध्य हुए फाइनल में भारतीय टीम के विजयी होते ही क्रिकेट प्रेमियों के बीच खुशी का माहौल छा गया। लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए जमकर जीत का जश्न मनाया, खूब आतिशबाजी की और टीम इंडिया को बधाई दी।
दुबई स्थित इण्टरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच का लुत्फ उठाने के लिए क्षेत्र में लोग शुरू से लेकर अंत तक टेलीविजन पर चिपके रहे। न्यूजीलैंड के द्वारा बनाए गए लक्ष्य के सापेक्ष 49ओवरों में छः विकेट पर 254 रन बनाकर टीम इंडिया क्रिकेट प्रेमियों के दिलों का धड़कन बन गई।12 वर्षों बाद ट्राफी देश के नाम होने पर खेल प्रेमी उछल पड़े और गले लगा कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए जमकर जश्न मनाया और टीम इंडिया को बधाई दी।
मैच के बाबत रणजी ट्रॉफी में अण्डर-15 में चयनित रह चुके साड़ी जगदीशपुर निवासी कुंवर प्रवीण सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि फंसे मैच को जीतकर टीम इंडिया ने 12 वर्षों से लोगों के दिलों में पल रहे अरमान को पूरा किया। गैरवाह गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पिंटू ने मुकाबले को जबरदस्त बताते हुए टीम इंडिया पर गर्व जताया।
बहरहाल ट्राफी देश के नाम आते ही व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार यादव, अंशुमान सिंह, सुधाकर सिंह, डॉ. रणंजय सिंह, अरविंद यादव, उमेश चन्द्र यादव, पशु चिकित्सक आलोक सिंह पालीवाल, राहुल राज मिश्र आदि क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन पर एक दूसरे को बधाई दी।
Previous articleपड़िया चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
Next articleबाग में मिला लापता बुजुर्ग महिला का शव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?