पड़िया चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
पड़िया चोरी के मामले के आरोपी तीन युवकों को दो पड़िया समेत सोमवार को सरपतहा पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के बाद तीनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय को भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक मामले के आरोपी रहे सुल्तानपुर जनपद के अखण्ड नगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर साड़ी निवासी भूपेंद्र चौहान (20) पुत्र सुरेश व धीरज चौहान (19) पुत्र रामसिंह और थाना क्षेत्र के गैरवाह पश्चिम पूरा गांव निवासी सचिन (19) पुत्र संजय सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उप निरीक्षक रितेश कुमार द्विवेदी व शिवानंद तथा हमराहियों द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए। उनके पास से दो चोरी की पड़िया भी बरामद की गई।

प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों का संबंधित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया गया। टीम में हेड कांस्टेबल राम सागर यादव, राधेश्याम यादव, कांस्टेबल अंकित राय शामिल रहे।

















