क्रीड़ा प्रतियोगिता में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का जलवा

क्रीड़ा प्रतियोगिता में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का जलवा

अखण्डनगर, सुल्तानपुर।
दीपक जायसवाल
तहलका 24×7
             बीएन इंटर कॉलेज अम्बेडकर नगर में आयोजित मण्डलीय युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में कॉलेज के तीन खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए।सब जूनियर वर्ग की ऊंची कूद में शगुन दुबे ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं सीनियर वर्ग के हैमर थ्रो में प्रज्ञा यादव ने रजत पदक और गोला फेंक प्रतियोगिता में अर्पित सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। उपलब्धियों पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह और प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम और कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों ने बताया कि आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Previous articleअपहृत किशोरी 18 दिन बाद लौटी घर, आरोपी गिरफ्तार
Next articleट्रकों की जोरदार टक्कर में खलासी घायल, लगा जाम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?