खंडहर में चल रहा यूनानी चिकित्सालय, बारिश से बिगड़ी हालत, डॉक्टर और मरीज भयभीत

खंडहर में चल रहा यूनानी चिकित्सालय, बारिश से बिगड़ी हालत, डॉक्टर और मरीज भयभीत

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               क्षेत्र के बड़ा गांव में राजकीय यूनानी चिकित्सालय पिछले दो दशक से एक जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। इस चिकित्सालय में प्रतिदिन दर्जनों मरीज इलाज के लिए आते हैं। चिकित्सालय सैकड़ों वर्ष पुराने भवन में चल रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण भवन की स्थिति और भी खराब हो गई है। इससे यहां काम करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी भयभीत हैं।
चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर हीरालाल ने बताया कि जिस भवन में चिकित्सालय चल रहा है, वह गांव के किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति है।
भवन की मरम्मत के लिए कई बार विभाग को सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
डॉक्टर ने चिंता जताई कि अगर जर्जर भवन में कोई दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए भवन की मरम्मत या नए भवन की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।
Previous articleसाइबर ठगों ने शिक्षक के बैंक खाते से उड़ाए 1.01 लाख रुपए
Next articleलगातार हुई बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, किसान खुश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?