खनवाई में निकला दसवां शोहदा-ए-कर्बला का जुलूस,हजारों अकीदतमंद हुए शामिल
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र के खनवाई गांव में सोमवार को शोहदा-ए-कर्बला की याद में दसवां ऐतिहासिक जुलूस पूरे अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर शोहदा-ए-कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।
जुलूस का आगाज बड़ागांव के इमामे जुमा मौलाना सैयद आज़मी अब्बास की तकरीर से हुआ।

कार्यक्रम का संचालन सैयद फसाहत रिजवी ने किया। निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए जुलूस अपने तय स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुआ।इस दौरान मौलाना शाहिद हुसैन रिजवी,सैयद नावेद आब्दी,मौलाना शौकत रिजवी ने अपने संबोधन में कर्बला के शहीदों की कुर्बानी, इंसानियत,सब्र और हक़ की राह पर डटे रहने का संदेश दिया।जुलूस का आयोजन अंजुमन अलमदरिया खनवाई के तत्वावधान में किया गया।

वहीं नोहाख्वानी और मातम में अंजुमन लश्कर मेहंदी भारी शाहगंज,अंजुमन जाफरिया मित्तूपुर,आजमगढ़, अंजुमन रौनक-ए-इस्लाम जाफराबाद,तथा अंजुमन पंजतनी तोराबखानी सहित कई अंजुमनों ने भाग लिया। जुलूस में सैयद सज्जाद असकरी,अब्बू खान,बच्छन खान,राहिब,सैयद जावेद हुसैन सहित हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत कर शोहदा-ए-कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।


















