खेत में ले जाकर मारपीट,जबरन स्टाम्प पेपर पर लगवाया अंगूठा, जहर पिलाने का आरोप
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
केराकत थाना क्षेत्र के मुरारा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट,जबरन स्टाम्प पेपर पर अंगूठा लगवाने और जहर पिलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने ससुराल पक्ष पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार आरोपित उसे खेत में ले गए,जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

इसके बाद कथित तौर पर जबरन स्टाम्प पेपर पर उसका अंगूठा लगवाया गया और बाद में उसे जहर पिला दिया गया।घटना के बाद पीड़ित ने किसी तरह डायल 112 पर सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों,विशेषकर जहर पिलाने और जबरन स्टाम्प पेपर पर अंगूठा लगवाने के दावों की गहनता से जांच की जा रही है।जांच में जो तथ्य सामने आएंगे,उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


















