गंगा में चलती नाव पर सेल्फी और रील बनाने पर रोक

गंगा में चलती नाव पर सेल्फी और रील बनाने पर रोक

# उल्लंघन पर लगेगा 10 हजार तक जुर्माना

वाराणसी।
तहलका 24×7.                                                                गंगा में नाव संचालन के दौरान लापरवाही की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अब चलती नाव पर सवारियां सेल्फी नहीं ले सकेंगी और रील बनाने पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित नाव चालक और मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चलती नाव में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। नियम तोड़ने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही दोनों प्रवाह में चलने वाली नावों पर सवारियों के खड़े होने और इधर-उधर घूमने पर भी रोक रहेगी। जल पुलिस प्रभारी ने बताया कि गंगा में संचालित सभी नावों पर लाइफ जैकेट अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराना होगा, यात्रियों को उसे पहनना भी जरुरी होगा।

नाव को निर्धारित घाट से ही चलाया जाएगा, बिना पंजीकरण किसी भी नाव का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाविक किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग नहीं करेंगे और शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन की स्थिति में नाव संचालन नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी गई है कि नियमों की अनदेखी करने पर लाइसेंस निरस्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।

Previous articleविभागीय लापरवाही के चलते मतदाताओं को नोटिस, ग्रामीणों में आक्रोश
Next articleकर्ज और घाटे वाले राज्यों को मुफ्त योजनाओं के देने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?