गंगा मैया के जयकारे के साथ स्नानार्थियों का दूसरा जत्था रवाना 

गंगा मैया के जयकारे के साथ स्नानार्थियों का दूसरा जत्था रवाना 

# विधायक के सौजन्य से 52 बसों पर सवार ढाई हजार श्रद्धालु महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी 

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             विधायक रमेश सिंह के सौजन्य से सोमवार को पिलकिछा तिराहे से बावन बसों से ढाई हजार श्रद्धालुओं का जत्था महाकुंभ स्नान के लिए रवाना हुआ। विधायक ने बसें रवाना करने से पूर्व पूजन अर्चन कर श्रद्धालुओं के सुखद यात्रा की मंगल कामना किया।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र से दस हजार से अधिक ऐसे श्रद्धालुओं को संगम तट पर महाकुंभ स्नान कराने का संकल्प लिया हूं, जिनके मन में दिव्य और भव्य कुंभ जाने की अभिलाषा है। लेकिन वे किसी कारण से नहीं जा पा रहे हैं। दूर तक पैदल चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं को बसों के वैकल्पिक पार्किंग स्थल से छोटे वाहनों में बिठाकर घाट तक जाने की ब्यवस्था की गई है।
धार्मिक यात्रा के दूसरे जत्थे में ढाई हजार से अधिक स्नानार्थी शामिल रहे। विधायक ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा, प्रसाद और भोजन की व व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी।इस मौके पर अजीत सिंह, गौरव सिंह, रीगन, वंश बहादुर पाल, राजेन्द्र सिंह, रामकुमार उपाध्याय, अशोक पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
Previous articleटीका-टिप्पणी करने पर हुई मारपीट में तीन घायल
Next articleराहुल गांधी माफी मांगें वर्ना हिंदू धर्म से होंगे बाहर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?