गाजीपुर : एसडीएम व चिकित्सक टीम ने किया हॉस्पिटल सीज

गाजीपुर : एसडीएम व चिकित्सक टीम ने किया हॉस्पिटल सीज

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7
              थाना क्षेत्र के सादी भादी मोड़ स्थित न्यू लीलावती हॉस्पिटल को उपजिलाधिकारी सैदपुर व चिकित्सा अधीक्षक सैदपुर डॉ. संजीव कुमार सिंह की टीम ने छापेमारी करते हुए सीज कर हॉस्पिटल सचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के शादी भादी स्थित न्यू लीलावती हॉस्पिटल में बीते माह 4 जुन को खानपुर क्षेत्र के भद्रसेन निवासी मीरा कन्नौजिया पुत्री स्व. बनारसी कन्नौजिया को प्रसव पीड़ा होने पर सैदपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां उनकी हालत गभीर देखते हुये डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
परिजन प्रसूता को शादी भादी स्थित न्यू लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्रसूता का ऑपरेशन करने की बात बताई। ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने जमकर बवाल किया। सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने दोनों शवो कों कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेज़ दिया था। मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में लग गयी।
बुधवार की शाम पहुंचे उपजिलाधिकारी सैदपुर ओमप्रकाश गुप्ता व सैदपुर चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिंह ने हॉस्पिटल पर छापेमारी की। मौके पर डाक्टरों के न मिलने व हॉस्पिटल परिसर में संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर के पुख्ता कागजात न मिलने के कारण उसे सीज कर दिया।
डॉ संजीव कुमार सिंह ने बताया की मामला सज्ञान में है हॉस्पिटल पर उप जिलाधिकारी सैदपुर व मेरे द्वारा संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी की गयी जिसमें हॉस्पिटल पर वैध डाक्टरों के न मिलने व हॉस्पिटल परिसर में संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर के लाइसेंस न होने के कारण हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया है और हॉस्पिटल कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये गये हैं।
Previous articleजौनपुर : एक सप्ताह में बनाये आयुष्मान कार्ड, नहीं तो रुकेगा मानदेय- बीडीओ
Next articleवाराणसी : बीजेपी नेता की बेरहमी से पीटकर हत्या, बेटे को किया अधमरा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?