गाजीपुर : चार दिनों में पूरु हुई सरवरपुर ग्राम पंचायत में जांच प्रक्रिया
जांच अधिकारी की जांच प्रक्रिया से संतुष्ट दिखे शिकायतकर्ता
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव में मनरेगा कार्यो की जांच पड़ताल चार दिनों में पूरी की गई। जिला उद्योग अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने ग्राम पंचायत के कुल 54 कार्यो का जांच पड़ताल गांव के अधिवक्ता शिवकुमार यादव के शिकायत पर किया है। आपत्तिकर्ता सहित गांव के 23 लोगों ने भी शपथपत्र देकर ग्राम प्रधान उर्मिला देवी द्वारा कई कार्यो में लापरवाही बरतने की शिकायत की थी।



















