गाजीपुर : घूस लेते लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित
सैदपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
सैदपुर तहसील में बुधवार की दोपहर दो युवकों ने प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लेखपाल द्वारा घूस लिए जाने का वीडियो बना लिया।जिसका पता चलने पर घूस लेने वाले लेखपाल, कानूनगो और अधिवक्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद एसडीएम ने दोनों युवकों को बुलाकर उनसे घूस मांगने की वीडियो और उनका लिखित बयान लिया। जिसके बाद एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार नीलम उपाध्याय को सौंप दी। कुछ घंटों में मामले की जांच के बाद तहसीलदार ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।


















