गाजीपुर : जिम्मेदारों की बुद्धि शुद्धि के लिए सड़क पर किया गया सुंदरकांड पाठ 

गाजीपुर : जिम्मेदारों की बुद्धि शुद्धि के लिए सड़क पर किया गया सुंदरकांड पाठ 

# बदहाल व जर्जर सड़क से हलकान हैं क्षेत्रवासी, जिम्मेदार हैं बेखबर 

खानपुर। 
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत सिधौना से बिहारीगंज तक चार किमी सड़क मार्ग की बदहाली पर बुधवार को स्थानीय लोगों ने सिधौना बाजार में रोड पर रामायण पढ़ा। सिधौना बाजार में बीच सड़क टेंट लगाकर कीर्तन मंडली के साथ लोगों ने चार घंटे तक भजन कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ किया।
गोमती ब्रिज डायवर्जन सड़क वाराणसी गोरखपुर हाई-वे से जिउली देवगांव हाई-वे पर बिहारीगंज चौराहे पर मिलती है। आधे सड़क पर रामायण और आधे सड़क पर वाहनों व राहगीरों का आवागमन चलता रहा। जिपं सदस्य कमलेश यादव उर्फ राय साहब ने बताया कि पिछले छह सालों से यह सड़क किसी भी मौसम में चलने लायक नहीं है। सड़क पर बने बेसुमार गढ्ढ़े बरसात में पानी से और गर्मी में धूल से भर जाते है।
इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों स्कूली बच्चों सहित राहगीर आते जाते है। इस सड़क पर अब तक दर्जनों महिलाएं और बच्चे बाइक व साइकिल से गिरकर घायल हो चुके है। इस सड़क की दशा खराब होने से चालीस गांवों के लोग प्रभावित होते है। इस सड़क की मरम्मत के लिए जिले के जिम्मेदार लोगों से लेकर प्रदेश सरकार तक मांग उठाई जा चुकी है। इस दौरान राजेन्द्र यादव, चंद्रपति यादव, देवव्रत चौबे, पवन यादव, अम्बिका पांडेय, चंद्रिका, शशि यादव, परशुराम यादव, अमरदेव आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : जीएसटी पर जनपद बंद का आह्वान अभी नहीं- इंदु सिंह
Next articleजौनपुर : बिना अध्ययन के नहीं मिलती उपलब्धि- डॉ. सावित्री
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?