गाजीपुर : धूमधाम से मनाया गया ब्राह्मण दिवस

गाजीपुर : धूमधाम से मनाया गया ब्राह्मण दिवस

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                   क्षेत्र के सिधौना में बुधवार को धूमधाम से ब्राह्मण दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य मे संतोष मिश्रा ने बताया कि ब्राह्मण जाति नहीं सनातन जीवन पद्धति है। भगवान परशुराम ने अपने जीवन-दर्शन से इस सिद्धांत को प्रतिपादित किया था।

ब्राह्मणत्व का उद्देश्य सर्व समाज के कल्याण के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनैतिक उन्नति है। भारत की सनातन संस्कृति की रक्षा के साथ जीवन के मूल सिद्धांतों को स्थापित करने में इसकी महति भूमिका है। परशुराम के जीवन-दर्शन का अनुकरण ही समाज व देश को उन्नति की राह पर प्रतिस्थापित करेगा। उन्होंने ब्राह्मण समाज की एकता पर बल देते हुए सर्व जन हिताय के लिए कार्य करते हुए अपनी सभ्यता व संस्कृति को अक्षुण्ण रखने पर बल दिया। नौ ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके अभिषेक मिश्रा, अनिमेष मिश्रा गोलू, श्रवण मिश्रा पिन्टू, आशीष उपाध्याय, पिन्कू मिश्रा अमित मिश्रा, उपेन्द्र मिश्रा अखिलेश मिश्रा आदि रहें।
Previous articleगाजीपुर : हीरोइन बनने के लिए घर से भागी युवती को पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा
Next articleजौनपुर : कप्तान ने तीन दागी दारोगाओं को किया निलंबित, पुलिस विभाग में हड़कंप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?