गाजीपुर : मुलायम सिंह के निधन पर आयोजित की गई शोकसभा

गाजीपुर : मुलायम सिंह के निधन पर आयोजित की गई शोकसभा

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
क्षेत्र के इशोपुर गांव स्थित रामकरन इंटर कॉलेज पर पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एंव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को शोक सभा आयोजित की गयीं। पूर्व मुख्यमंत्री सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी होते होते कार्यकर्ताओ व उनके चाहने वालों मे शोक की लहर दौड़ गयी।

क्षेत्र के ईशोपुर स्थित रामजीत यादव जेई साहब के आवास पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिनाथ यादव की अध्यक्षता में शोक सभा संपन्न हुई।संचालन शिववचन बैरागी ने किया। स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दर्जनों वक्ताओं ने अपने अंदाज में अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य रूप से शिव महाविद्यालय के प्रबंधक भुल्लन सिंह यादव, सदस्य जिला पंचायत विवेक यादव, सदस्य जिला पंचायत कमलेश यादव राय साहब, प्रबंधक रमेश यादव, प्रबंधक परशुराम यादव, लालजी यादव सहित सैकड़ों ग्रामप्रधान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleजौनपुर : खेत देखने गई दो बहन गड्डे में डूबी, एक की मौत, एक गम्भीर
Next articleसंगत पंगत ने मनाया लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्म जयंती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?