गाजीपुर : लूट के घटना में शामिल दो अभियुक्तों के घर हुई कुर्की
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी विजय कुमार पुत्र संतलाल से बीते 27 जून को पटना गाँव अमन यादव उर्फ़ मंटू पुत्र अभिराम व भैयालाल पुत्र बैजू निषाद के द्वारा वाराणसी-गाज़ीपुर NH-31 पर मारपीट कर बाइक छीन फरार हो गये थे। पीड़ित की शिकायत पर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ SC/ST समेत अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही थी।

कोर्ट के आदेश के बाद भी दोनों अभियुक्त कोर्ट के समक्ष हाजिर न होने पर कोर्ट ने कुर्की का आदेश दिया था जिसके तहत कार्यवाही करते हुए खानपुर पुलिस ने उनके घरों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें चेतवानी दी गयी। फिर भी दोनों अभियुक्तों के हाजिर न होने पर कोर्ट के द्वारा 83 के तहत खानपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा व चौकी प्रभारी सिधौना फूलचंद पांडेय के द्वारा अभियुक्तों के घर जाकर कुर्की की कार्यवाही की गयी। जिसमें उनके सम्पूर्ण चल-अंचल सम्पत्ति, साईकिल, बेड, बेडशीट, चारपाई, चार बिस्तरा, तखत, समेत अन्य घरेलु सामानो कों कुर्क किया गया। इसके पूर्व में भी वाराणसी जनपद के चोलापुर पुलिस द्वारा अभियुक्त भईयालाल पुत्र बैजू निषाद के घर चोलापुर पुलिस द्वारा करीब एक माह पूर्व कुर्की की गयीं थीं।


















