गाजीपुर : वेद प्रीमियर लीग में तहसील सैदपुर ने मारी बाजी

गाजीपुर : वेद प्रीमियर लीग में तहसील सैदपुर ने मारी बाजी

# सैदपुर व सदर तहशील के भिड़ंत में सैदपुर ने मारी बाजी

सैदपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
             क्षेत्र के बासुपुर स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में गुरुवार देर शाम तक चले क्रिकेट प्रतियोगिता में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय ने वेद प्रीमियर लीग नामक एक अनोखी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमे तहसील सैदपुर और तहसील सदर के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गई।
प्रतियोगिता में वेद इंटरनेशनल स्कूल की खेल विभाग द्वारा एक अलग नियम व कायदों का पालन किया जाना सुनिश्चित था, प्रतियोगिता में दस-दस ओवरों का मैच खेला गया।सदर व सैदपुर तहसील में कार्यरत नायब तहसीलदार, तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो व लेखपाल संघ के पदाधिकारी से सजी राजस्व विभाग के कर्मचारी थे। जिन्होंने इस क्रिकेट प्रतियोगिता का जमकर लुफ्त उठाया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने टॉस करा कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही दोनो ही टीमों में कभी जीत सैदपुर तहसील के पाले में तो कभी तहसील सदर के पाले में जाती मालूम पड़ रही थी।
बेहद रोमांचक मुकाबले में तहसील सैदपुर ने 4 विकेट से जीत कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीमों को समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। तहसीलदार सैदपुर नीलम उपाध्याय ने सभी खिलाड़ियों को स्वर्ण व रजत पदक पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वेद इंटरेंशनल स्कूल के चेयरमैन अनिल कुमार श्रीवास्तव, गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक अमित कुमार सिंह, सैदपुर नगर के चेयरमैन शशि सोनकर, उप प्रधानाचार्य रितेश मिश्रा, तहसीलदार सदर अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार सैदपुर आशीष सिंह, नायब तहसीलदार सदर राहुल सिंह व अजय वर्मा, नायब तहसीलदार जमानियां अवनीश कुमार, तहसील सैदपुर लेखपाल संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, तहसील सदर लेखपाल संघ के अध्यक्ष मुकुंद राय उपस्थित थे। अंत मे प्रतियोगिता के सयोंजक व वेद इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक पंकज श्रीवास्तव ने सबका आभार प्रकट किया।
Previous articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का सौ साल की उम्र में हुआ निधन
Next articleजौनपुर : रमेश मिश्रा को बनाया गया अ.भा. ब्राह्मण महासभा का अध्यक्ष 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?