गाजीपुर : सुरक्षा की दृष्टि से सीओ ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों एंव बैंक मित्रों के दी हिदायत 

गाजीपुर : सुरक्षा की दृष्टि से सीओ ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों एंव बैंक मित्रों के दी हिदायत 

खानपुर।
अंकित मिश्रा 
तहलका 24×7 
                सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय थाना परिसर में क्षेत्र के समस्त ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों एंव बैंक मित्रों संग खानपुर थाने मे क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्राधिकारी ने सभी केंद्र संचालकों को सुरक्षा के बाबत उचित दिशा-निर्देश दिया।
क्षेत्राधिकारी सैदपुर हितेंद्र कृष्ण ने कहा कि सभी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक एंव बैंक मित्र अपने-अपने केंद्रों पर सीसीटीवी अवश्य लगवाएं और कैश काउंटर में जाली लगवाने के लिए निर्देशित किया। कहा कि सभी लोग मजबूत लाकर का प्रयोग करें, साथ ही जब भी कैश लेने बैंक जाना हो या जमा करने जाना हो तो अपने एक विश्वासपात्र सहयोगी को साथ लेकर जाएं। जब भी ज्यादा कैश लेकर आना- जाना हो तो अपने नजदीकी चौकी या थाने पर सूचना देकर अपने साथ एक सिपाही लेकर जाये। सभी लोग केंद्र को समयानुसार से खोले और बंद करें। दुकान बंद होने के बाद सीसीटीवी कैमरा चालू रखें और उसका सीपीयू ऑफ करके रखें।
आपको बता दे कि पूर्व में जनपद के बिरनो मे हुई असलहे के दम पर केंद्र संचालक से लाखों के लूट की घटना के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया और सभी थानाध्यक्षो कों निर्देश देते हुये अपने-अपने क्षेत्रों मे सभी केंद्र संचालकों के केंद्र पर जाकर वहां जांच के निर्देश दिये गये। जिस पर प्रशासन अलर्ट हो गया।
इस मौके पर थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा, चौकी प्रभारी सिधौना फूलचंद्र पांडेय, चौकी प्रभारी मौधा आशुतोष शुक्ला, उप निरीक्षक रामसजन यादव, उप निरीक्षक गिरधारी मिश्रा, उप निरीक्षक बलवन्ता, उप निरीक्षक रमाकांत वर्मा, उप निरीक्षक अनिल राय, हेड कांस्टेबल उदित समेत लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में बनेगी पूर्वांचल की पहली स्पोर्ट्स एकेडमी- रमेश सिंह
Next articleजौनपुर : खेतासराय में चल रहे अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर को एसडीएम ने किया सील
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?