गैर मान्यता के संचालित विद्यालयों पर पुलिस फोर्स संग एबीएसए ने की छापेमारी, कराया बंद
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
बुधवार को शिक्षा क्षेत्र के एबीएसए आनंद प्रकाश सिंह ने पुलिस फोर्स संग गैर मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर छापेमारी की। मान्यता प्राप्त कक्षाओं तक ही शिक्षण कार्य कराने की हिदायत देते हुए अन्य कक्षाओं को बंद कराया।बुधवार को छापेमारी के दौरान एबीएसए सबसे पहले क्षेत्र के लालापुर स्थित रामदवर यादव ग्राम शिक्षा समिति पर छापा मारा, जहां मौजूदा समय में एक से बारहवीं तक कक्षा का संचालन पाया।

जबकि विभाग द्वारा मान्यता कक्षा पांच तक ही दी गयी है। सुकर्णाकला में दुर्गावती पब्लिक स्कूल की आठवीं तक मान्यता के बाद हाई स्कूल तक की कक्षाएं संचालित होते पाई गई।ओम गायत्री शिक्षा संस्थान शेषपुर पांचवीं तक मान्यता लेकर आठवीं तक का संचालन किया जा रहा था, जबकि डीह अशरफाबाद (लमिया) में बगैर मान्यता के मदरसा अरबिया कासिमुल उलूम संचालित रहा। जिसपर कड़ा तेवर अपनाते हुए श्री सिंह ने बगैर मान्यता के संचालित कक्षाओं को बंद करा दिया।

गौरतलब हो कि इसके पूर्व की छापेमारी में सराय मोहिउद्दीनपुर, बूढ़ूपुर और बेनीपुर सरहरा में संचालित चार विद्यालयों को बंद कराया जा चुका है। शिक्षा क्षेत्र में अब तक कुल आठ विद्यालयों पर शिकंजा कसा जा चुका है।इस बाबत एबीएसए श्री सिंह ने लोगों से अपील किया है कि बगैर मान्यता के कक्षाओं का संचालन न करें, वरना प्रबंध समिति पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप निरीक्षक बृज किशोर राय हमराहियों संग मौजूद रहे।


















