ग्रामीण क्षेत्र के विकास के बिना देश का विकास अधूरा

ग्रामीण क्षेत्र के विकास के बिना देश का विकास अधूरा

# डबल स्टोरी शिक्षण कक्षा का विधायक ने किया भूमि पूजन

बड़ागांव, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बड़ागांव के प्रांगण में बुधवार को पिण्डरा  विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने पीएम श्री योजनान्तर्गत चयनित विद्यालय में एक  कक्षीय डबल स्टोरी शिक्षण कक्षा का भूमि पूजन किया। उक्त भवन के निर्माण हो जाने के उपरांत इस विद्यालय में कंप्यूटर से संबंधित पढ़ाई भी की जाएगी। इस अवसर पर विधायक श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण अंचलों के विकास होने पर ही देश का विकास हो पाएगा।
आज देश में जिस तरह से प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का उन्नयन हो रहा है उसे आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों के विकास की नई इबारत लिखेगा। इसके अलावा बच्चों को विधायक ने अपने हाथों से पुस्तक वितरण किया। दिव्यांग छात्र अंकित मिश्रा जो तीन भाई बहन हैं और तीनों दिव्यांग हैं, उन्हें पुस्तक देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उनके माता-पिता को सभी तरह के सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, मंडल अध्यक्ष आशीष, प्रधानाचार्य जितेंद्र पांडे, अजय तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, उमाकांत शर्मा, अनिल गुप्ता, विनय गुप्ता, मंजू सिंह, सरस्वती देवी, अरविंद मिश्रा, संजय पांडे, प्रधान अतुल सिंह, थाना प्रभारी अतुल  सिंह रहे।
Previous articleनाबालिग के दुष्कर्मी को 10 साल की कैद
Next articleश्रीराम-कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?