ग्राम देवता व शिव मंदिर से चोरों ने उड़ाए दो कुंतल घंटे, श्रद्धालुओं में आक्रोश

ग्राम देवता व शिव मंदिर से चोरों ने उड़ाए दो कुंतल घंटे, श्रद्धालुओं में आक्रोश

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              क्षेत्र के मेढ़ा गांव में स्थित प्राचीन ग्राम देवता (बाबा गोला दैत्य) व शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में लगे लगभग दो कुंतल वजन के घंटे चुरा ले गए। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह मंदिर के पुजारी पूजन अर्चन के लिए पहुंचें।  पुजारी ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दिया, वहीं प्रधान भगवान प्रसाद यादव ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां ग्राम देवता बाबा गोला दैत्य तथ शिव मंदिर काफी प्राचीन स्थान है और यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा पाठ करने आते हैं। मान्यता है कि यहां मन्नतें पूरी होने पर श्रद्धालु घंटा चढ़ाते हैं। ऐसे में मंदिर से घंटा की चोरी ने श्रद्धालुओं की आस्था को गहरी चोट पहुंचाई है।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाए।
Previous articleपुलिस सहायता केंद्र से आसान होगी पुलिस तक जनता की राह
Next article10 साल की उम्र में इकबाल के संपर्क में आया नोमान, पाकिस्तानी जासूस ने बताई पूरी कहानी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?