घर में घुसे प्रेमी को परिजनों ने चोर समझ कर दबोचा

घर में घुसे प्रेमी को परिजनों ने चोर समझ कर दबोचा

# प्रेम प्रपंच की जानकारी होने पर दोनों परिवार के बीच हुई पंचायत, सात फेरों के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का लिया संकल्प

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर में घुसे युवक को चोर समझ उस समय पकड़ लिया गया, जब आस-पास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर भागने लगा। कड़ाई से पूछताछ की गई तो युवक घर की एक युवती का आशिक निकला। घंटे भर की पंचायत के बाद दोनों ने जीवन भर साथ निभाने की कसम खाते हुए सात फेरे लिए। उसके बाद माशूका अपने आशिक के साथ विदा हो चली।
सालभर से अधिक समय से आशिकी में लिप्त खुटहन थाना क्षेत्र का पनौली निवासी विकास पासवान पुत्र दूधनाथ सरपतहा थाना क्षेत्र के करीमपुर खुर्द गांव निवासी युवती शिवांगी ऊर्फ रुबी पुत्री रामदास से इश्क फरमा रहा था। सोमवार की रात अपनी माशूका से मिलने उसके घर में घुसा था कि इसी बीच दरवाजे पर सो रहे परिजनों को आहट लगी और वो जाग कर शोर मचाने लगे।
घबराहट में युवक भागने लगा, इसी बीच आस पास के लोगों ने उसे धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ किया तो मामला प्रेम प्रपंच का सामने आया, आशिक को बंधक बना लिया गया। इधर जब युवती से मामले में पूछताछ की गई तो आशिकी की बात स्वीकार करते हुए वह युवक से शादी करने की बात कही।
गांव के लोगों द्वारा युवक के परिजनों समेत अन्य संभ्रांत लोगों को बुला लिया गया। घंटेभर की पंचायत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद गांव स्थित ब्रह्म स्थान पर दोनों ने जीवन भर साथ निभाने की कसम खाते हुए सात फेरे लेकर एक दूजे के हो गए। माशूका अपने आशिक के साथ विदा हो चली। मामले में लोग चटखारे ले-लेकर चर्चा करते पाए गए।
Previous articleशिकायत निस्तारण में पिंडरा तहसील 20वीं बार रही अव्वल
Next articleहर घर में दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा : डॉ. गोरखनाथ पटेल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?