घर में बक्से से पैसा निकालने गई वृद्धा की करंट लगने से मौत, मचा कोहराम 

घर में बक्से से पैसा निकालने गई वृद्धा की करंट लगने से मौत,मचा कोहराम 

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के जमदरा गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आने से 65 वर्षीया चंद्रावती देवी की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार चंद्रावती देवी पत्नी बांकेलाल यादव सोमवार को घर में रखी पेटी से पैसा निकालने गई थीं।इस दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं।
उसे बचाने पहुंची बहू भी करंट के झटके से दूर जा गिरी।परिजन जब तक वृद्धा को बचाने की कोशिश करते,तब तक वह गंभीर रुप से झुलस चुकी थीं।बेटा शेर बहादुर आनन-फानन में उन्हें लेकर शाहगंज स्थित राजकीय पुरुष अस्पताल पहुंचे,लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतका दो बेटियों और तीन बेटों की मां थीं।
दोनों बेटियों और दो बड़े बेटों की शादी वह पहले ही कर चुकी थीं।तीसरा बेटा शेर बहादुर अभी अविवाहित है।घटना मामले की सूचना पर पहुंची सरपतहा पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में बिजली का शॉर्ट सर्किट या लीकेज करंट लगने की आशंका जताई जा रही है।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
Previous articleसमरसता दिवस का भव्य आयोजन, अधिवक्ताओं ने रखे विचार
Next articleदूल्हा हत्याकांड: अभियुक्तों पर इनाम दोगुना, अब 50 हजार रुपये घोषित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?