30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

घायल पत्रकार का सपा जिलाध्यक्ष ने जाना कुशलक्षेम 

घायल पत्रकार का सपा जिलाध्यक्ष ने जाना कुशलक्षेम 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव सोमवार को पत्रकार देवेंद्र खरे के आवास पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया। और प्रशासन से मांग किया कि दोषियों को कठोर सजा दी जाए और घायल पत्रकार को सुरक्षा प्रदान कराया जाए। बता दें बीती रात न्यूज़ इंडिया वन के जिला संवाददाता देवेंद्र खरे को उनके कार्यालय पर कल रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया जिससे उनके हाथ के उंगली में गोली लगी और वह बाल-बाल बच गये।
घटना की जानकारी लेने के लिए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव उनके आवास पर पहुंचे वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अगर कोई सच दिखा रहा है तो उसकी भी जान पर खतरा मंडरा रहा है। भाजपा सरकार मेंं देश के चौथे स्तंभ पत्रकार साथियों की भी सुरक्षा नहीं कर पा रही है।
भाजपा सरकार चाहती है की चौथा स्तंभ उनकी कमियों को उजागर न करे। अगर कोई पत्रकार उनकी कमियों को उजागर करता है तो उसे फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है या तो उसके ऊपर प्राणघातक हमला हो रहा है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा पत्रकारों की हत्या हुई या उन्हें फर्जी मुकदमों मे फंसाया गया है। प्रशासन से ही मांग है देवेंद्र खरे समेत जितने भी पत्रकार को यह महसूस हो रहा है सच लिखने का हमको सजा मिल सकता है हमारे ऊपर हमला हो सकता है उन सभी को सुरक्षा प्रदान करने की आवश्यकता है जिसको जिला प्रशासन संज्ञान लेकर सुरक्षा प्रदान करने की कृपा करें। जिससे पत्रकार निर्भीक होकर अपना फर्ज निभा सकें। इस घटना में जो भी वांछित अपराधी हैं जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा करें। समाजवादी पार्टी हमेशा ईमानदार पत्रकारों का सम्मान किया है अब तक प्रदेश में जितने भी पत्रकार साथियों का भाजपा सरकार द्वारा उत्पीड़न के शिकार हुए हैं उसमें सिर्फ समाजवादी पार्टी ही मुखर होकर पत्रकारों के साथ खड़ी रही और उनकी लड़ाई लड़ने का काम किया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37252804
Total Visitors
734
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This