40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए करना होगा बूथों को मजबूत- अशोक चौरसिया 

चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए करना होगा बूथों को मजबूत- अशोक चौरसिया 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7 
            भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की जिला कार्यशाला बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में लोकसभा प्रभारी वृजेन्द्र राय उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एव जिलाध्यक्ष ने सयुक्त रूप से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम आरंभ किया गया।
मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने सभी विधानसभा के बूथों को शक्तिशाली बनाना है, जिसके लिए हमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का परिचय जनता को कराना होगा क्योंकि जनता राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ तो उठा रही है परंतु उनको अभी भी जानकारी नहीं है कि यह लाभ हमें कौन दे रहा है। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और बताया कि जल्द ही इसी प्रकार के कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है। आने वाले समय में भाजपा बड़ी छलांग लगाकर लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। पूरा विश्वास है कि भाजपा साल 2024 के आम चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश पहले सोने की चिड़िया थी लेकिन मुगल आक्रांताओ ने देश को लूटा और देश को गर्त में डाल दिया लेकिन जब से देश की बागडोर मोदीजी के हाथों में आया है तब से देश बराबर तरक्की कर रही है। पहले हमारा देश मनमोहन सिंह के सरकार के समय आर्थिक क्षेत्र में देश 11वें स्थान पर था परंतु अब देश पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। अभी हमारा जो लक्ष्य है हम वहां तक नहीं पहुंच पाये है, हमें अभी भारत देश को परम वैभव को प्राप्त कराना है।
जिलाध्यक्ष ने आये हुए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि अभी जो हमारे मुख्य वक्ता ने बताया है उसको आप लोग शत प्रतिशत पूरा करने का प्रयास करेंगे ऐसा मुझे विश्वास है। आप लोग अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाये और मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अपने-अपने समाज में मिल बैठकर अपने पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराएं और अपने पार्टी से जोड़ने का प्रयास करे ताकि आने वाले चुनाव में जौनपुर लोकसभा में पार्टी की जबरदस्त जीत हो।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, संतोष सिंह, सुरेन्द्र सिंघानिया, संदीप सरोज, ओमप्रकाश निषाद, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा, विजय लक्ष्मी साहू, प्रमोद यादव, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, शशि मौर्या, सजल सिंह, धनन्जय सिंह, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, पीयूष वर्धन सिंह, खुशबू सिंह, हरगोविंद तिवारी, संतोष मिश्रा, अंजना श्रीवास्तव, आमोद सिंह, सिद्दार्थ राय, जिला अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, अजय सरोज, मेराज हैदर, सुरेश धुरिया, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, ऋषिकेश श्रीवास्तव, अवनीश यादव, हर्ष मोदनवाल, विजय गौतम, लक्ष्मी कांत मिश्रा, जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, अवनीश तिवारी, मनीष त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष गण विनोद शर्मा, बलवीर गौड़, ह्र्दयनारायन शुक्ला, बंशबहादुर पाल, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, नरेंद्र विश्वकर्मा, भूपेश सिंह, अजय मिश्रा, शैलेश सिंह, चिंताहरण शर्मा, सिद्दार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37257813
Total Visitors
786
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This