चकबंदी की महिला कर्मचारी व अधिवक्ता के बीच विवाद सुलझा, सीओ के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत

चकबंदी की महिला कर्मचारी व अधिवक्ता के बीच विवाद सुलझा, सीओ के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
           अधिवक्ता समिति शाहगंज द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी  गिरेंद्र सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग की महिला कर्मचारी और अभद्रता करने के आरोपित उसके रिश्तेदार को तत्काल तलब किया।वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच मामले का पटाक्षेप करते हुए महिला कर्मचारी को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी।
बताया जाता है कि अधिवक्ता समिति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि चकबंदी कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारी के परिजनों द्वारा अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार और धमकी दी गई थी,जिससे आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई।
काफी देर तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई और विवाद का समाधान हो गया। सीओ के इस प्रयास से क्षेत्र में संभावित तनाव टल गया और अधिवक्ताओं तथा विभागीय कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल बहाल हो सका।
Previous articleविधायक व एसडीएम के निरीक्षण में बंद मिला गेहूं क्रय केंद्र, डीएम ने दिए जांच के निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?