चाय पीते ही अधेड़ करने लगा खून की उलटी, मौत

चाय पीते ही अधेड़ करने लगा खून की उलटी, मौत

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              क्षेत्र के मानीकला में गुरुवार को एक चाय की दुकान पर चाय पीते ही एक अधेड़ को खून की उल्टियां होने लगी।अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।उक्त गांव निवासी पप्पू गौतम (55) मानीकला बाजार में दोपहर बाद एक चाय की दुकान पर पहुंचा।
दुकान पर कई लोग चाय पी रहे थे। पप्पू भी चाय लेकर पीना शुरू किया। चाय पीते ही उसे खून की उल्टियां होने लगी। उल्टियां करते देख दुकानदार समेत वहां चाय पी रहे लोग घबरा गए। आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।‌ बताया जा रहा है कि मृतक कैंसर रोगी था। उसका वाराणसी से इलाज चल रहा था।
Previous articleजांच अधिकारी के सामने पेश हुए अबू आजमी, कहा- लोग मुझे आतंकवादी कह रहे हैं
Next articleकिसान के बेटे का एसएससी सीजीएल में हुआ चयन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?