चीनी नागरिक पर केस दर्ज, भेजा गया जेल

चीनी नागरिक पर केस दर्ज, भेजा गया जेल

# नेपाली गाइड के साथ एसएसबी ने पकड़ा

मोतिहारी।
तहलका 24×7
               इंडो-नेपाल सीमा पर एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। सहयोग करने के आरोप में एक नेपाली नागरिक भी गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टि हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर चाइनीज नागरिक को जेल  भेज दिया गया है।गिरफ्तार चीनी नागरिक का नाम हुई शिंग (26) है, वह चीन के गांसु प्रांत का रहने वाला है। इसके साथ नेपाली नागरिक श्याम कुमार दहल को भी पकड़ा गया।
दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, चीनी नागरिक हुई शिंग टूरिस्ट वीजा लेकर नेपाल आया था। इसके बाद वह श्याम कुमार दहल के सहयोग से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (47 वीं वाहिनी) की टीम की नजर उसपर पड़ी। भारत-नेपाल मैत्री पुल से भारत में अवैध घुसपैठ करने की कोशिश में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हिरासत में लिये जाने के बाद अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ की। भारत में घुसपैठ करने के कारणों को टटोलने की कोशिश की गयी। इसके बाग रात करीब 9 बजे दोनों को हरैया थाना को सौंप दिया गया। पुलिस ने एसएसबी से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की, इसके बाद अगले दिन दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसएसबी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चाइनीज नागरिक के पास से पासपोर्ट, मोबाइल और अन्य कागजात मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है।
Previous articleबी फार्मा के छात्र ने की आत्महत्या
Next articleजमीनी विवाद में पंचायत के दौरान दो पक्ष भिड़े, चौकी प्रभारी की नोची नेम प्लेट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?