चोरी की तीन बाइक के साथ दो गिरफ्तार
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह मालमला पुलिया के पास से दो बाइक चोरों को दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया, निशानदेही पर एक और बाइक बरामद किया है।मंगलवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली की चोरी की दो बाइक के साथ दो की संख्या में शातिर चोर आजमगढ़ जनपद से शाहगंज की तरफ आ रहे हैं।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह व उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह हमराहियों के साथ नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित मलमला पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग करने लगे, इसी दौरान दो युवक दो बाइक लेकर पहुंचे पुलिस ने दोनों से कागजात मांगा तो दोनों बहाने बनाने लगे। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपना नाम शिवम तिवारी पुत्र विश्वामित्र व मनीष गौतम पुत्र विजय कुमार निवासी सुरिस बताया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ में उक्त बाइक चोरी का होना कबूल किया। आरोपितों के निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य बाइक भी बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

















