16.1 C
Delhi
Wednesday, February 4, 2026

छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर

छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर

# फक्कड़ बाबा की कुटिया व विद्यापीठ परिसर में चल रहा सफाई अभियान तेज

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
                छठ महापर्व को लेकर खेतासराय नगर में तैयारियां जोरों पर हैं। नगर पंचायत के सफाईकर्मी व स्थानीय श्रद्धालु मिलकर घाटों की साफ-सफाई एवं सजावट में जुटे हुए हैं। सूर्योपासना के इस चार दिवसीय पर्व को लेकर नगर का वातावरण पूर्णतः धार्मिक रंग में रंग गया है।नगर के प्रमुख छठ घाट फक्कड़ बाबा की कुटिया और भारती विद्यापीठ परिसर स्थित तालाब घाट पर सफाई कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
नगर पंचायत द्वारा घाट तक जाने वाले मार्गों से कीचड़ हटाने, नालियों की सफाई, तथा प्रकाश व्यवस्था की विशेष देखरेख की जा रही है। श्रद्धालु मनीष गुप्ता, सीताराम फलाहारी बाबा सहित कई स्वयंसेवक स्वेच्छा से सफाई कार्य में सहयोग कर रहे हैं। विद्यापीठ परिसर में मंच, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती की तैयारी की जा रही है। घाटों से घास-फूस और कचरे को हटाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
नगर पंचायत के कर्मचारी प्रतिदिन घाटों की सफाई कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। चेयरमैन वसीम अहमद, अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या के निर्देश पर वार्डवार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जेसीबी मशीनों से मार्गों को समतल किया जा रहा है तथा छठ पर्व पर संभावित भीड़ को देखते हुए अस्थायी प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधा केंद्रों की व्यवस्था भी की जा रही है।
इस दौरान सफाई नायक शिवशंकर यादव निन्हू, गुफरान, यावर अली, शोभनाथ पाल, शिवम पाठक, अभिनव पाण्डेय, विक्की गुप्ता, पवन और वीरू आदि अपने कार्यों में डटे हुए हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस सुइथाकला, जौनपुर। राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This