छात्रहित की लड़ाई लड़ेगी समाजवादी छात्र सभा: विनीत कुशवाहा

छात्रहित की लड़ाई लड़ेगी समाजवादी छात्र सभा: विनीत कुशवाहा

# प्रथम आगमन पर फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का पाराकमाल गांव में छात्र सभा के जिला सचिव अमान महताब के आवास पर भव्य स्वागत किया गया।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी छात्र सभा छात्रों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर मुद्दे पर मजबूती से आवाज उठाई जा रही रही है।
प्रदेशभर में समाजवादी छात्र सभा छात्रों के मुद्दों को लेकर मुखर है। और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।इस मौके पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप प्रजापति ने जौनपुर के छात्रों की स्थानीय समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। वहीं, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्याएं रखीं। जिस पर श्री कुशवाहा ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
जिला सचिव अमान महताब ने छात्रवृत्ति के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि ओबीसी, एससी एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति सबसे अंत मे मिल रही है, जबकि आर्थिक रुप से सक्षम ईडब्लूएस के छात्रों को इसका लाभ पहले मिल जा रहा है। उन्होंने मांग की कि छात्रों के साथ भेदभाव समाप्त कर सभी को समान रुप से देखा जाए, छात्र हित को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं जो छात्र हित में हों।अंत में आयोजक अमान महताब ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में महताब आलम मन्नान, कमाल अहमद, गुफरान अहमद, शकील अहमद, मो.राफे, आकिब, उमैर खान, अब्दुल्लाह, राजीव कुमार, गोविंद यादव, संदीप बिंद, मुन्ना मौर्य आदि मौजूद रहे।
Previous articleशिकायत करने पहुंचे पिता पुत्र को दबंगो ने पीटा, मुकदमा दर्ज
Next articleसंचारी रोग अभियान के तहत चलाया गया प्लास्टिक मुक्त अभियान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?