जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों ने लगाए 1.24 लाख पौधे,पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को विकास खंड क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।अभियान के तहत पूरे विकास खंड में लगभग 1.24 लाख पौधे लगाए गए।जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों और ग्रामीणों ने पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शेखपुर सुतौली गांव स्थित स्टेडियम परिसर में हुआ,जहां मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह,खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव,ग्राम प्रधान रामदुलार यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने आम,नीम, पीपल,अमरूद,बरगद,शीशम और सागौन सहित करीब 1100 पौधों का रोपण किया।इस अवसर पर विधायक रमेश सिंह ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में अजय मिश्रा, अनीश शाह, शशांक तिवारी,कपिल देव,मनीष सिंह,कृष्ण कुमार यादव,संदीप यादव,विपिन सिंह,विनोद यादव,आलोक, उमेश,सिम्मी सिंह,अखिलेश चतुर्वेदी,अजय सिंह, अभिषेक सिंह,बसंत लाल मौर्य,गौरव सिंह,चंद्रेश निषाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


















