39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जनवादी पार्टी सोशलिस्ट की “भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ” यात्रा को मिल रहा है भारी समर्थन

जनवादी पार्टी सोशलिस्ट की “भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ” यात्रा को मिल रहा है भारी समर्थन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             चुनावी युद्ध का बिगुल अभी बजा नहीं हैं मगर सियासतदारों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कौन किस खेमे में बैठ कर अपनी राजनीति का भविष्य तलाशेगा, कौन सी पार्टी किस रणनीति के तहत मतदाता तक अपनी बात पहुंचाएगी इन सब की योजना बननी शुरू हो चुकी है। इसी योजना के तहत् जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में जिले में भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ जनवादी क्रांति यात्रा की शुरुआत की गई। इस यात्रा को जनपद में भारी समर्थन मिल रहा है।

लोगों ने जगह जगह इस क्रांति यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया जिसकों देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2022 में इस जनविरोधी सरकार का अंत करके अखिलेश यादव के हाथों में सूबे की बागडोर सौपने की तैयारी सबने कर ली है। जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) ने अपनी क्रांति यात्रा में मुंगरा बादशाहपुर के गरियांव बाजार में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का भी आयोजन किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हटाओ के संकल्प यात्रा को जिस से जनता का समर्थन मिल रहा है

उससे स्पष्ट संकेत जा रहा है कि 2022 में इस जन विरोधी भाजपा सरकार का जाना तय है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है उसे कही भी जनता का आशीर्वाद नहीं मिल रहा है वह पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।सम्मेलन में मुख्य रूप से शाहगंज के विधायक शैलेंद्र यादव ललई, सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर नाथ चौहान, पंकज मिश्रा, राहुल यादव, आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37115667
Total Visitors
613
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This