जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर खुशियां लाने की कवायद
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
होली के त्योहार पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास वैदेही सखी शक्ति समिति के पदाधिकारियों ने मीठा, पिचकारी, खिलौने, मुखौटा, चिप्स, नमकीन बांटकर किया। उपहार पाकर बच्चे काफी खुश दिखे।

अनुपमा अग्रहरि ने कहा होली भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है।नीतू मिश्रा ने कहा समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व सम्पूर्ण समाज एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो। धीरज पाटिल ने कहा सनातन धर्म में पर्व एवं त्योहारों की लम्बी श्रृंखला, भारत की प्राचीन गौरवशाली परम्परा का उदाहरण है होली। होली की अनन्त शुभकामनाएं देते हुए कहा होली पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामयी ढंग से मनाएं। वेद प्रकाश ने कहा कि होली का पर्व रंगों का है, सभी मिलजुल कर होली खेलें।

कार्यक्रम में वैदेही अध्यक्ष नीतू मिश्रा, समाजसेविका अनुपमा अग्रहरि, स्वाति अग्रहरि, प्रांजला गुप्ता, रानी अग्रहरि, भाजयुमो अध्यक्ष धीरज पाटिल, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, नितिन अग्रहरि, विशाल दूबे, प्रिंस गौतम, अनुराग अग्रहरि, पंकज अग्रहरि, अरुन चौहान, मिक्की कसेरा आदि रहे।


















