जायरीनों से भरी बस व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

जायरीनों से भरी बस व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत,दो घायल

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
              क्षेत्र के गुरैनी बाजार में गुरुवार देर रात करीब उस समय अफरा-तफरी मच गई।जब किछौछा शरीफ से जियारत कर लौट रही जायरीनों से भरी एक बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे,जो वाराणसी के अलइपुर क्षेत्र के निवासी बताएं जा रहे हैं।
सभी लोग किछौछा शरीफ दरगाह से जियारत कर अपने घर लौट रहे थे।अचानक हुए इस हादसे से बस में सवार महिलाएं,बच्चे और बुजुर्ग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।दुर्घटना में दो यात्रियों को चोटें आईं।जिनकी पहचान ज़हीर (40) और मेराज आलम (37) के रुप में हुई।दोनों को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां उनका इलाज चल रहा है।चिकित्सक के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई।जिससे गुरैनी मार्ग पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरु कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को सड़क से हटवाया,जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
Previous articleजोन इंचार्ज ने की शाहगंज विधानसभा में बसपा प्रभारी की घोषणा 
Next articleरोडवेज कर्मचारी संघ जौनपुर डिपो की शाखा में नई टीम गठित, आदिल बने अध्यक्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?