जिला बदर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
पुलिस ने जिला बदर घोषित हिस्ट्रीशीटर अपराधी को आदेश की अवहेलना करते हुए क्षेत्र में पाए जाने पर गिरफ्तार किया।आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू एवं राजस्व) द्वारा शैलेश उर्फ सल्लू पुत्र स्व. संतलाल निवासी मोहल्ला नोनहटटा को छह माह के लिए जिला बदर घोषित किया गया था।आदेश का तामिला भी कराया जा चुका था, इसके बावजूद आरोपी जनपद की सीमा में ही रह रहा था।बीती रात करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थाना शाहगंज पर धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह व उप निरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय सहित पुलिस टीम शामिल रही।















