जिले की नई डीएफओ बनीं दिव्या, संभाला कार्यभार

जिले की नई डीएफओ बनीं दिव्या, संभाला कार्यभार

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
             शासन द्वारा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के तबादले के क्रम में 2013 बैच की आईएफएस अधिकारी दिव्या ने जौनपुर की नई प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) के रुप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।इससे पूर्व वह कानपुर में तैनात थीं।
दिव्या के कार्यभार संभालने के साथ ही जिले के वन विभाग की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में आ गई है।वह जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की पत्नी हैं।
ऐसे में प्रशासनिक और वन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां एक ही अधिकारी दंपती के पास होने से जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन अपनी कार्यशैली और जनहित से जुड़े निर्णयों के लिए जाने जाते हैं।वहीं,दिव्या वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।उनके नेतृत्व में जिले में पौधरोपण,वन संरक्षण,हरित अभियान और पर्यावरण संवर्धन से संबंधित योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नई डीएफओ का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद व्यक्त की है।उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है।
Previous articleअजब-गज़ब तर्क: बारिश में सोना गल गया और बाकी बंदर उठा ले गए! कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी
Next articleफरार आरोपी के घर चस्पा हुई उद्घोषणा नोटिस, पुलिस ने कराई मुनादी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?