जूनियर में साकिब-रैय्यान व सीनियर वर्ग में दीपक-गोलू की टीम रही विजेता

जूनियर में साकिब-रैय्यान व सीनियर वर्ग में दीपक-गोलू की टीम रही विजेता

# जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट सम्पन्न

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें जूनियर वर्ग में साकिब व रैयान सीनियर वर्ग में दीपक व गोलू की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता के खिताब पर कब्जा जमाया।
जूनियर वर्ग में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया जबकि सीनियर वर्ग में छह टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को टक्कर देते हुए जूनियर वर्ग से आजमगढ़ जिले के सरायमीर से आई साकिब व रैयान की जोड़ी का आशीर्वाद व अमन की जोड़ी से फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें साकिब-रैयान ने जीत दर्ज कराई। वहीं सीनियर वर्ग का मैच दीपक-गोलू और आशीर्वाद-रुदल की जोड़ी के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में दीपक और गोलू की जोड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को परास्त कर जीत हासिल की।
जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष विनायक गुप्ता, तत्कालीन अध्यक्ष सीए बिजेन्द्र अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष मो. सरफराज आदि पदाधिकारियों ने जूनियर वर्ग के विजेता को ट्राफी व दो हजार रुपये नगदी, उप विजेता को ट्राफी व 11 सौ रुपये, सीनियर वर्ग के विजेता को ट्राफी और 25 सौ रुपये, उप विजेता को ट्राफी के साथ 15 सौ रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पूरे खेल में अम्पायर की भूमिका निभा रहे उजैर अंसारी, आदित्य साहू स्कोरर की भूमिका में रहे शाहिद अंसारी, साउंड सिस्टम संचालक कुलदीप कुमार, होटल मैनेजर अनिल गुप्ता आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Previous articleभाजपा नेता का गंभीर आरोप: केजरीवाल बनना चाहते हैं पंजाब के सीएम
Next articleहमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव आयोजित, निपुण बच्चे हुए सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?