29.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

जेसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन

जेसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ भटनागर रविवार को जेसीआई शाहगंज सिटी में आधिकारिक दौरे पर पहुंचे। उन्होंने यहां क्लॉक टावर का उद्घाटन किया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए स्लाइड झूले का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस को बैरिकेड डोनेट किया गया, जबकि 20 बिजनेस बोर्ड और ठेले खोमचे वालों के लिए 11 छाते बांटे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मंडल के अधिकारियों के साथ खुली जीप में नगर भ्रमण किया।उनका जगह जगह ढोल नगाड़े और फूल मालाओं से स्वागत किया गया।जेसीआई शाहगंज सिटी की अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि आधिकारिक दौरे पर शाहगंज पहुंचे गुजरात के सूरत निवासी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ भटनागर का सबसे पहले इराकियाना में संस्था के पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। वहां से बारिश के बीच रोड शो निकला, जो रेलवे स्टेशन गया।
खुली जीप पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ मंडल अध्यक्ष गौरव अरोड़ा, मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी, मंडल निदेशक गौरव सेठ भी सवार थे। मुख्य मार्ग से होते हुए रोड शो रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने क्लॉक टावर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस क्लॉक टावर के जरिए जेसीआई से लोगों का परिचय होगा।इसके बाद रोड शो जेसीज चौक पहुंचा। यहां उन्होंने आरके हॉस्पिटल के सहयोग से बनवाए गए ट्रैफिक बैरीकेड को कोतवाली पुलिस को डोनेट किया। इसके अलावा उन्होंने जेसीआई बोर्ड का अनावरण किया।
साथ ही सड़क किनारे ठेला लगाने वाले वेंडर्स को बड़े साइज का छाता वितरित किया गया। इसके बाद अधिकारी पुरानी बाजार स्थित नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां राष्ट्रीय उपाध्यक और मंडल अध्यक्ष ने जूनियर जेसी विंग द्वारा लगाए गए बच्चों के स्लाइड झूले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद का साधन होने पर बच्चों का पढ़ाई में भी मन लगेगा। यहां उन्होंने जेसी साथियों के प्रतिष्ठानों के लिए बनाए गए 20 बिजनेस बोर्ड का अनावरण किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष हनुमान प्रसाद, डॉ. राजकुमार मिश्रा, दिनेश चंद्र गांधी, रुपेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, रविकांत जायसवाल, रविंद्र दुबे, अविनाश जायसवाल, निर्भय जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, विवेक सोनी, वीरेंद्र जायसवाल, कार्तिक अग्रहरि, रवि अग्रहरि, आदित्य अग्रहरि, उज्ज्वल सेठ, हिमांशु गुप्ता, अमृता जायसवाल, उत्कर्ष मिश्रा, दीपक सिंह, नवीन मोदनवाल, रौनक मोदनवाल, आयुष अग्रहरि, दुर्गेश चौरसिया, आदर्श आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This