जौनपुर : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के मद्देनजर आज से शुरू हुआ रक्तदान पखवाड़ा
# आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में पखवाड़े भर चलेगा रक्तदान शिविर
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 नगर स्थित आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में बुधवार को रक्तदान पखवाड़े की शुरुआत हुई। यह पखवाड़ा 14 जून को अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस पर संपन्न होगा। ब्लड बैंक के संचालक डॉ जेपी दुबे ने लोगों को रक्तदान करके मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील की। उन्होंने बताया कि रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार स्वरूप दीवाल घड़ी देकर सम्मानित किया जाएगा।
हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ जेपी दुबे ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं होता बल्कि बहुत सारे फायदे होते हैं। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा और रक्तचाप संतुलित रहता है। कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा बहुत कम हो जाता है और नई रक्त कोशिकाएं बनती हैं। लीवर स्वस्थ रहता है और मोटापा पर असर पड़ता है। सबसे महत्वपूर्ण यह कि शरीर की रक्त प्रतिरोधक क्षमता लगातार बढ़ती है।
उन्होंने बताया कि यह पखवाड़ा 1 जून से 14 जून तक चलेगा और इस बीच स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगातार चलता रहेगा। उन्होंने नागरिकों से बढ़- चढ़कर रक्तदान करने की अपील की ताकि जरूरत के वक्त पर किसी की जान बचाने में उसका उपयोग हो सके।