जौनपुर : अक्टूबर में मेधावियों का सम्मानित करेगा राजपूत सेवा समिति

जौनपुर : अक्टूबर में मेधावियों का सम्मानित करेगा राजपूत सेवा समिति

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन में रविवार को राजपूत सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि आगामी अक्टूबर माह मे विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम गौरवान्वित करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सीमा पर शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने अलग- अलग कार्यों के लिए टीम गठित कर उनको जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसका सभी ने समर्थन किया। उन्होंने सदस्यों से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से मेधावियों का नाम मांगा। बैठक में सम्मानित होने वाले लोगों के नामों भी विचार-विमर्श किया गया। समिति के लोग उनके घर पहुंचकर सम्मानित करने के लिए आमंत्रित करेंगे। जिले की मिट्टी में पैदा होकर देश- विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले समाज के अधिवक्ता, शिक्षक, चिकित्सक, किसान, मेधावी छात्र, समाजसेवी जैसे लोगो का नाम चयन कर समिति के सदस्यों को दी जा जाएगी। इसके साथ ही समिति को और मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में दिनेश सिंह बब्बू, शशिमोहन सिंह क्षेम, रत्नाकर सिंह, प्रदीप सिंह सफायर, डा. बीबी सिंह, रत्नाकर सिंह, अजीत सिंह, सिद्धार्थ सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अमर बहादुर सिंह, आशुतोष सिंह, कृष्णकांत सिंह, प्रदीप सिंह, मुन्ना सिंह, सूर्य कुमार सिंह, अभय सिंह, सौरभ सिंह आदि प्रमुख रहे।
Previous articleजौनपुर : ट्रेन कटकर किन्नर की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : स्मृतिशेष धर्मराजी देवी की पुण्यतिथि पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?