जौनपुर : अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर छात्रों ने जमकर काटा बवाल
# सिटी स्टेशन पर किया तोड़फोड़, वाजिदपुर में लगाया जाम
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर जौनपुर में छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अग्निपथ भर्ती योजना का लगातार छात्र विरोध कर रहे हैं।

सरकार द्वारा सेना में पीओडी के तहत भर्ती प्रक्रिया का छात्र विरोध करते हुए पुरानी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे है। जौनपुर में भी आर्मी में भर्ती के लिए छात्रों ने वाजिदपुर और पॉलिटेक्निक चौराहे पर लंबा जाम लगाया और जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीएम हिमांशु नागपाल द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया और छात्र वहां से निकले भी नहीं थे कि कुछ छात्रों ने सिटी स्टेशन पर पहुंच कर रेलवे के केबिन को तोड़ दिया वहीं एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ किया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।



















