जौनपुर : अग्निशमन दल ने दी आग लगने के दौरान बचाव की जानकारी..

जौनपुर : अग्निशमन दल ने दी आग लगने के दौरान बचाव की जानकारी.. 

# सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित की गई “आग से बचाव” की कार्यशाला

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 नगर के उत्कृष्ट विद्यालयों में शुमार सेंट जेवियर्स स्कूल में किताबी ज्ञान के अतिरिक्त प्रायः छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, तकनीकी जागरूकता एंव आपदा प्रबंधन की कार्यशाला आयोजित की जाती है जिससे छात्र-छात्राओं का चहुमुंखी विकास कर समाज को बेहतर बनाया जा सके उक्त बातें सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने कही। वे अग्निशमन विभाग द्वारा आयोजित “आग से बचाव” की कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे।
नगर के खुटहन मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में बुधवार को अग्निशमन दल के कर्मियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आग लगने पर बचाव एंव आग पर काबू पाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने पर तुरंत १०१ नंबर पर कॉल करके सूचना दें। यह न सोचें कि कोई दूसरा इसकी सूचना पहले ही दे चुका होगा। आग लगने पर सबसे पहले फायर अलार्म को सक्रिय करें। फिर बहुत जोर से “आग-आग” चिल्लाकर लोगों को सचेत करें। चेतावनी कम शब्दों में ही दें, नहीं तो लोगों को घटना की गंभीरता समझने में ज्यादा समय लग जायेगा।
आगे बताया कि यदि आपके कपड़ो में आग लग जाए तो भागे नहीं, इससे आग और भड़केगी। जमीन पर लेट जाए और उलट पलट (रोल) करे। किसी कम्बल, कोट या भारी कपड़े से ढंक कर आग बुझाएं। धुएँ से घिरे होने पर अपने नाक और मुँह को गीले कपड़े से ढँक लें। बताया कि भारी धुंआ और जहरीली गैस सबसे पहले छत की तरफ इकट्ठा होती है, इसलिए अगर धुआं हो तो ज़मीन पर झुक कर बैठें। वहीं दमकल कर्मियों ने अग्निशामक यंत्र के प्रयोग के बारे में जानकारी दी और प्रयोग का अभ्यास भी कराया। कार्यशाला के समापन पर विद्यालय के डायरेक्टर हिमांशु झा ने अग्निशमन दल के कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
Previous articleजौनपुर : बैंक का इमर्जेंसी सायरन बजने से मचा हड़कंप
Next articleसजने लगा ऐतिहासिक चूड़ी मेला, पहुंचने लगीं बेटियां मायके
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?